छत्तीसगढ़
निगमों में नौकरी का रास्ता साफ, 14 नगर निगमों में 85 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर
प्रदेश के 14 नगर निगमों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को वित्त विभाग से 85 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अब विभाग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नई नियुक्तियों से नगर निगमों में कर्मचारियों की कमी दूर होने और कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
स्वीकृत 85 पदों में राजस्व निरीक्षक के 10, सहायक राजस्व निरीक्षक के 30, सहायक वर्ग तीन के 25 और उप अभियंता के 20 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्तियां होने से नगर निगमों में राजस्व वसूली, प्रशासनिक कार्यों और तकनीकी तथा इंजीनियरिंग से जुड़े कामों को गति मिलने की संभावना है।




