महाकाल की नगरी से सनातन जागरण का शंखनाद: देशभर में खुलेंगे ‘राष्ट्र शक्ति’ और ‘सनातन संस्कृति केंद्र’, राजेश आंजना बने धर्मवीर युवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उज्जैन:
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित दत्त अखाड़ा में आयोजित धर्मवीर युवा दल की दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा बैठक ऐतिहासिक संकल्पों के साथ संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय मंथन में 6 राज्यों से जुटे 50 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भारत को ‘सनातनी राष्ट्र’ घोषित कराने और सनातन समाज के सशक्त एकत्रीकरण के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक अभियान चलाने का संकल्प लिया।
बैठक में युवाओं की भूमिका, संगठन विस्तार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर 12 गहन वैचारिक सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव और मोहल्ला स्तर पर ‘राष्ट्र शक्ति केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही गुरुकुल, गोशाला और व्यायामशाला के मॉडल पर ‘सनातन संस्कृति केंद्र’ खड़े किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी को शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
संतों और कथावाचकों का मिला मार्गदर्शन
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में निरंजनी अखाड़े के मुख्य महंत ओम आनंद सरस्वती और विख्यात कथावाचक गोविंद जाने गुरुजी का विशेष मार्गदर्शन मिला। संतों ने युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा:

बैठक में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों का ऐलान किया गया:
राष्ट्रीय संरक्षक: गोविंद जाने गुरुजी
राष्ट्रीय अध्यक्ष: धर्मवीर राजेश आंजना
राष्ट्रीय संगठन मंत्री: अंशु दुबे
धर्माचार्य प्रमुख (दिल्ली प्रदेश): आचार्य मनीष निगम
प्रदेश प्रभारी (राजस्थान): अरविंद कुमार
संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश एवं नेपाल): अजीत कुमार चौबे

उज्जैन जिला कार्यकारिणी का विस्तार:
जिलाध्यक्ष: सोनू सिंह परमार
जिला उपाध्यक्ष: ईश्वर भाट
जिला कार्यकारी अध्यक्ष: हर्षित आंजना

संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button