लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों से गूंजा सारंगढ़, ऐतिहासिक रैली में उमड़ा जनसैलाब

सारंगढ़, 3 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली एवं जनसभा में आज सारंगढ़ में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली। मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुई विशाल रैली सदर बाजार होते हुए रानी लक्ष्मीबाई कार्यक्रम स्थल पहुँची, जहाँ जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल, जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल एवं जिला संयोजक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की प्रमुख उपस्थिति रही।
रैली में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले सहित पूरे क्षेत्र के बड़ी संख्या में आम नागरिकों, मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान के संदेश के साथ निकली इस रैली में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
प्रवक्ता के रूप में
सांसद राधेश्याम राठिया जी
जिला प्रभारी
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल जी
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय जी
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने राहुल गांधी के संबंध में दो चुनौतियाँ प्रस्तुत कीं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल एवं जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल ने भी आयोजन को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय भूषण पाण्डेय ने आयोजन की जिम्मेदारी निभाते हुए रैली एवं जनसभा के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सांसद, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनता की इतनी बड़ी सहभागिता लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता का संदेश देती है। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मंडल अध्यक्षों मोर्चा प्रकोष्ठ सभी भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सभी लोगों ने भूमिका निभाई यह एक संयुक्त प्रयास रहा जिसमें भाजपा एक साथ दिखाई दिए साथ में जनता भी खड़ी दिखाई दी
समापन अवसर पर सभी जिला महामंत्री द्वारिका साहू द्वारा
अतिथियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में संबोधित करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
सारंगढ़ की यह विशाल रैली जनभागीदारी और संगठनात्मक समन्वय के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक आयोजन के रूप में याद रखी जाएगी।
#लोकतंत्र_बचाओ #अराजकता_हटाओ #भाजपा #सारंगढ़ #सारंगढ़बिलाईगढ़ #लोकतंत्र_के_प्रहरी




